चक्रधरपुर, जुलाई 13 -- Chakradharpur News: चक्रधरपुर। जिले में चल रहे मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान के तहत चक्रधरपुर विधानसभा क्षेत्र के बूथ संख्या-195 की बीएलओ अनीता देवी और मतदान केन्द्र संख्या 196 की बीएलओ बिजय लक्ष्मी ने गणना प्रपत्रों का 100 प्रतिशत डिजिटाइजेशन पूरा कर जिले की पहली बीएलओ बनने का गौरव हासिल किया है। उनके इस उत्कृष्ट कार्य पर जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त मनीष कुमार ने बधाई देते हुए इसे जिले के सभी बीएलओ के लिए प्रेरणादायक बताया। वहीं, पोड़ाहाट एसडीओ श्रुति राजलक्ष्मी सहित अन्य अधिकारियों ने भी सम्मानित किया था। रविवार को स्थानीय वार्ड संख्या- 4 के वार्ड पार्षद राजू प्रसाद कसेरा ने बीएलओ अनीता देवी एवं बिजय लक्ष्मी को गुलदस्ता और उपहार भेंट कर सम्मानित किया तथा उनके कार्यों की सराहना की। यह भी पढ़ें- C...