चक्रधरपुर, नवम्बर 15 -- Chakradharpur News: चक्रधरपुर, संवाददाता। धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा की जयंती एवं झारखंड स्थापना दिवस के अवसर पर नगर परिषद चक्रधरपुर की ओर से स्वच्छता, स्वास्थ्य और जनजागरूकता का संदेश जन-जन तक पहुंचाने के लिए विशेष अभियान चलाया जाएगा। इसके तहत 15 से 28 नवंबर तक विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। अभियान की शुरुआत रविवार को स्वच्छता मैराथन दौड़ के साथ होगी। मैराथन दौड़ सुबह सात बजे आदिवासी मित्र मंडल पोटका से शुरू होकर सीढ़ी छठ घाट तक पहुंचेगी। इसमें अधिक से अधिक युवाओं और आम नागरिकों की भागीदारी सुनिश्चित करने का प्रयास किया जा रहा है। दौड़ में प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले प्रतिभागियों को ट्रॉफी और प्रमाण-पत्र देकर सम्मानित किया जाएगा। यह भी पढ़ें- Ramgarh News: राज्य स्थापना दिवस पर रामगढ़ में 15...