Chakradharpur News: बिजली विभाग के शिविर में 10 मामलों का निष्पादन
चक्रधरपुर, नवम्बर 19 -- Chakradharpur News: गोईलकेरा। राज्य स्थापना दिवस पखवाड़ा के तहत विद्युत आपूर्ति अवर प्रमंडल गोईलकेरा द्वारा गोईलकेरा, सोनुवा और गुदड़ी में जन समस्या निवारण शिविरों का आयोजन किया जा रहा है। पहले दिन गोईलकेरा स्थित विद्युत शक्ति उपकेंद्र में 10 मामलों का निष्पादन किया गया। 19 नवंबर को विद्युत आपूर्ति प्रशाखा, सोनुआ ब्लॉक कैंपस के पास, 20 नवंबर को सोनुवा के गोविंदपुर पंचायत भवन, 21 नवंबर को गोईलकेरा के कुईड़ा पंचायत भवन, 23 नवंबर को सोनुवा के गोलमुंडा पंचायत भवन, 25 नवंबर को गुदड़ी ब्लॉक कैंपस और 26 नवंबर को गोईलकेरा के बारा पंचायत भवन में शिविर आयोजित होगा। विभाग के सहायक अभियंता जितेंद्र कुमार ने बताया कि नया विद्युत कनेक्शन, खराब मीटर बदलने, बिजली बिल में मोबाइल नंबर अपडेट कराने, खराब ट्रांसफॉर्मर, लो वोल्टेज एवं बिजली...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.