चक्रधरपुर, जुलाई 24 -- Chakradharpur News: चक्रधरपुर। चक्रधरपुर में प्रभु जगन्नाथ की घूरती रथयात्रा 24 को आयोजित होगा। मौसीबाड़ी से प्रभु जगन्नाथ अपने बड़े भाई बलभद्र और बहन सुभद्रा के साथ रथयात्रा से श्री हरि मंदिर को रवाना होंगे। परंपरा के अनुसार मौसीबाड़ी (गुंडिचा मंदिर) से रथयात्रा शुरू होगा और रास्ते में प्रभु एक दिन बड़ादांडो (गणेश मंदिर समीप) में रुकने के बाद 25 जुलाई शनिवार को श्री हरि मंदिर पहुंचेंगे। जहां पर प्रभु के पधारे के खुशी में उत्सव मनेगा। प्रभु जगन्नाथ मौसीबाड़ी में आठ दिनों तक विश्राम करने के बाद श्री हरि मंदिर लौटते हैं। रथयात्रा का परंपरा प्रत्येक वर्ष मनाया जाता है। इधर, मौसीबाड़ी में आठ दिनों तक श्रद्धालुओं में खीर, खिचड़ी और सब्जी का वितरण किया जाता है। यह भी पढ़ें- Bokaro News: बाहुड़ा रथयात्रा की तैयारी पूरी, आज घर लौटे...