चक्रधरपुर, अक्टूबर 18 -- Chakradharpur News: दुर्गा पूजा के दौरान बच्चों की सुरक्षा एवं संरक्षण सुनिश्चित करने के उद्देश्य से जिला प्रशासन पश्चिमी सिंहभूम द्वारा मनोहरपुर प्रखंड में विशेष जागरूकता अभियान चलाया गया। इस पहल के तहत विभिन्न दुर्गा पूजा पंडालों एवं आसपास के संवेदनशील स्थलों पर चाइल्ड हेल्पलाइन से संबंधित बैनर लगाए गए, ताकि आमजन को बच्चों की सुरक्षा एवं सहायता सेवाओं के प्रति जागरूक किया जा सके। दुर्गा पूजा के दौरान पूजा पंडालों, मेला स्थलों, बाजारों एवं अन्य सार्वजनिक स्थानों पर श्रद्धालुओं की भीड़ रहती है। ऐसी स्थिति में बच्चों के अपने परिजनों से बिछड़ने या गुम होने की आशंका को देखते हुए जिला प्रशासन द्वारा चाइल्ड हेल्पलाइन की जानकारी जन-जन तक पहुंचाने की पहल की गई है। यह भी पढ़ें- Jahanabad News: बच्चों की जेब में मोबाइल नंबर ...