Chakradharpur News: बाल अधिकार सुरक्षा मंच ने विद्यालयों का किया निरीक्षण
चक्रधरपुर, अक्टूबर 16 -- Chakradharpur News: बंदगांव। बाल अधिकार सुरक्षा मंच, बंदगांव की ओर से संचालित विद्यालय भ्रमण सह आकलन दौरा कार्यक्रम के तहत गुरुवार को मंच के अध्यक्ष श्री तीरथ जामुदा के नेतृत्व में दो विद्यालयों का निरीक्षण किया गया। इस दौरान उत्क्रमित मध्य विद्यालय, लण्डूपदा तथा पी.एम. श्री 2 उत्क्रमित विद्यालय, कराईकेला का भ्रमण कर वहां की शैक्षणिक व्यवस्था एवं बुनियादी सुविधाओं का जायजा लिया गया। निरीक्षण के दौरान विद्यालयों में बच्चों की उपस्थिति, उपस्थिति पंजी, मध्याह्न भोजन की व्यवस्था, पेयजल की उपलब्धता, शौचालय, पुस्तकालय तथा खेल मैदान सहित अन्य आवश्यक सुविधाओं का आकलन किया गया। इस पहल का उद्देश्य विद्यालयों में बच्चों को बेहतर शैक्षणिक वातावरण उपलब्ध कराने के साथ-साथ उनके अधिकारों, सुरक्षा एवं सुविधाओं की स्थिति का मूल्यां...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.