चक्रधरपुर, नवम्बर 20 -- Chakradharpur News: चक्रधरपुर। रेलवे क्षेत्र स्थित बालाजी मंदिर में कार्तिक दामोदर दीप पूजा श्रद्धा और भक्तिमय वातावरण में चल रहा है। इस धार्मिक अनुष्ठान में गुरुवार को स्थानीय विधायक सुखराम उरांव शामिल हुए। उनके साथ शेष नारायण लाल एवं कुमार विवेक ने भी पूजा-अर्चना कर परिवार और क्षेत्र की सुख-समृद्धि की कामना की। पूजा के दौरान मंदिर के पंडित आर. कामेश्वर राव, आर. विष्णु तेजा एवं सूर्या तेजा ने वैदिक मंत्रोच्चार के साथ विधि-विधान से अनुष्ठान संपन्न कराया। इस अवसर पर श्रद्धालुओं ने दीप प्रज्वलित कर सुख-शांति और मंगलकामना की। पूजा के दौरान मंदिर परिसर भक्तिमय माहौल से सराबोर रहा। मौके पर मंदिर के अध्यक्ष के.टी राव एवं केयरटेकर सोनू उपस्थित थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशि...