Chakradharpur News: बालजोड़ी में घर के आंगन में खड़ी स्कूटी चोरी
चक्रधरपुर, अगस्त 22 -- Chakradharpur News: सोनुवा। सोनुवा के बालज़ोड़ी गांव में घर के बाहर खड़ी स्कूटी चोरी हो गई है। जानकारी के मुताबिक मूकलाल सुरीन नामक व्यक्ति काम से लौटकर घर के आंगन में स्कूटी खड़ी किया था। इस दौरान रात करीब 12.30 बजे कोई अज्ञात चोर उसके स्कूटी को चोरी कर ले गया। चोरी की घटना के दौरान मूकलाल की मां को स्कूटी के चोरी का आभास हुआ और उसने बेटे को बताया। मूकलाल ने घर से बाहर निकलकर मुख्य सड़क से सोनुवा तक पीछा किया, लेकिन चोर स्कूटी लेकर फरार हो गए थे। उसने सोनुवा थाना में मामला दर्ज कराया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.