चक्रधरपुर, सितम्बर 1 -- Chakradharpur News: सोनुवा सोनुवा प्रखंड के बालजोड़ी पंचायत अंतर्गत नुवागांव में लगातार हो रही बारिश के कारण 6 घर ढह गये है। जिस कारण प्रभावित परिवारों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। सूचना मिलते ही मंगलवार को भाजपा संगठनिक जिला चक्रधरपुर के अध्यक्ष गुरुचरण नायक प्रभावित ग्रामीणों से मिलने नुवागांव पहुंचे। उन्होंने मौके पर पहुंचकर बारिश से क्षतिग्रस्त घरों एवं प्रभावित परिवारों की स्थिति का जायजा लिया तथा ग्रामीणों से बातचीत कर उनकी समस्याओं को सुना। इस दौरान गुरुचरण नायक ने प्रभावित ग्रामीणों को हौसला देते हुए कहा कि वे इस गंभीर समस्या के समाधान के लिए प्रखंड विकास पदाधिकारी (बीडीओ) से मिलकर आवश्यक कार्रवाई एवं उचित समाधान कराने का प्रयास करेंगे। यह भी पढ़ें- Chakradharpur News: मूसलाधार बारिश से कच्चे ...