Chakradharpur News: बारिश से खेतों में गिरी धान की फसल, किसानों की बढ़ी चिंता
चक्रधरपुर, अक्टूबर 30 -- Chakradharpur News: चक्रधरपुर, संवाददाता चक्रधरपुर में लगातार हो रही बारिश ने किसानों की चिंता बढ़ा दी है। गुरुवार को क्षेत्र में 60.8 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई। तेज बारिश और हवा के कारण कई जगहों पर धान की पकी फसल खेतों में गिर गई है। इससे धान की कटाई और उपज प्रभावित होने की आशंका है। वहीं, सब्जी की खेती करने वाले किसानों को भी बारिश से नुकसान उठाना पड़ रहा है। गुरुवार दोपहर चक्रधरपुर में तेज बारिश के साथ हवा भी चली। इससे खेतों में तैयार धान की फसल को नुकसान पहुंचा है। कई खेतों में धान के पौधे जमीन पर गिर गए हैं। किसानों को आशंका है कि यदि इसी तरह बारिश जारी रही तो फसल की गुणवत्ता और पैदावार पर प्रतिकूल असर पड़ सकता है। खेतों में पानी जमा होने से फसल की कटाई में भी परेशानी हो सकती है। यह भी पढ़ें- Jaunpur News: अर्नब...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.