Chakradharpur News: बारहखोली में नाली व सड़क निर्माण की मांग, नगर परिषद अध्यक्ष को सौंपा मांग पत्र
चक्रधरपुर, सितम्बर 5 -- Chakradharpur News: चक्रधरपुर, संवाददाता चक्रधरपुर नगर परिषद के वार्ड संख्या 16 के रेलवे क्षेत्र स्थित बारहखोली में नाली एवं सड़क निर्माण की मांग को लेकर शुक्रवार को लोगों ने नगर परिषद अध्यक्ष सन्नी उरांव को मांग पत्र सौंपा। मांग पत्र द्वारा वार्डवासियों ने क्षेत्र की समस्याओं से अवगत कराते हुए जल्द निर्माण कार्य कराने की मांग की। लोगों ने बताया कि बारिश के दौरान बारहखोली की नालियां जाम हो जाती हैं जिससे नाली का गंदा पानी सड़क पर बहने लगता है। जलजमाव के कारण लोगों को आवागमन में परेशानी होती है। वहीं सड़क की स्थिति खराब होने के कारण राहगीरों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। गंदे पानी के जमाव से वार्डवासियों के स्वास्थ्य पर भी प्रतिकूल असर पड़ने की आशंका बनी रहती है। वार्ड के लोगों ने नगर परिषद अध्यक्ष से राम मंदि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.