Chakradharpur News: बांझीकुसुम में फुटबॉल प्रतियोगिता 29 से
चक्रधरपुर, अक्टूबर 4 -- Chakradharpur News: चक्रधरपुर। आसनतलिया पंचायत के बांझीकुसुम स्कूल मैदान में नव युवक संघ द्वारा दो दिवसीय फुटबॉल प्रतियोगिता का आयोजन 29 और 30 अक्तूबर को होगा। इस प्रतियोगिता में मुख्य अतिथि के रूप में विधायक सुखराम उरांव उपस्थित होकर विजेताओं को पुरस्कृत करेंगे। कमेटी के सदस्यों ने बताया कि प्रतियोगिता में कुल 32 टीम हिस्सा लेगी। जहां विजेता टीम को 35 हजार व ट्रॉफी, उपविजेता को 25 हजार व ट्रॉफी, तृतीय एवं चतुर्थ विजेता को 10-10 हजार रुपये इनाम दिया जाएगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.