चक्रधरपुर, अगस्त 20 -- Chakradharpur News: चक्रधरपुर। लगातार हो रही बारिश के कारण चक्रधरपुर के शहरी इलाका बांग्लाटांड़ वार्ड नंबर-19 स्थित इमामबाड़ा के पीछे गुरुवार सुबह करीब साढे छह बजे एक पुरानी और जर्जर पड़े घर का दीवार अचानक भरभरा कर गिर गई। दीवार गिरने से वहां खड़ा एक टोटो (ई-रिक्शा) क्षतिग्रस्त हो गया, जबकि पास के एक घर का शेड भी टूट गया। हालांकि घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। जानकारी के अनुसार जर्जर अवस्था में पड़े मकान की करीब 15 इंच मोटी दीवार लंबे समय से जर्जर अवस्था में थी। लगातार बारिश के कारण जर्जर मकान की दीवार कमजोर हो गई थी, जिसके बाद गुरुवार सुबह अचानक उसका एक हिस्सा गिर पड़ा। दीवार की चपेट में आने से टोंटो क्षतिग्रस्त हो गई। वहीं, बगल में रहने वाले इनामुल अंसारी के घर का शेड भी टूट गया। टोटो मालिक अनीस अंसारी न...