Chakradharpur News: बांगरा साई में ग्रामसभा की बैठक, ग्रामीण विकास, आवास और पेंशन योजनाओं पर हुई चर्चा
चक्रधरपुर, अक्टूबर 7 -- Chakradharpur News: बंदगांव,संवाददाता बंदगांव प्रखंड के नकटी पंचायत अंतर्गत बांगरा साई गांव में ग्राम मुंडा शंभु कंडियांग की अध्यक्षता में ग्रामसभा की बैठक आयोजित की गई। बैठक में गांव के विकास तथा ग्रामीणों को सरकारी योजनाओं का लाभ दिलाने से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की गई। बैठक में मुख्य रूप से वीबीजी-आरएएमजी योजना, ग्रामीण आवास तथा पेंशन से संबंधित विषयों पर विचार-विमर्श किया गया। इस दौरान मुखिया मिथुन गागराई, पंचायत सचिव उमाकांत महतो, पंचायत कर्मी, वार्ड सदस्य एवं बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे। बैठक को संबोधित करते हुए मुखिया मिथुन गागराई ने कहा कि वीबीजी-आरएएमजी के माध्यम से गांव के विकास को गति मिलेगी तथा ग्रामीणों के लिए रोजगार के अवसर उपलब्ध होंगे, जिससे पलायन रोकने में भी मदद मिलेगी। यह ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.