चक्रधरपुर, अगस्त 31 -- Chakradharpur News: मनोहरपुर। मनोहरपुर प्रखंड के छोटा नागरा पंचायत अंतर्गत बहदा गांव में बीते रविवार की शाम नदी पार करने के दौरान तेज प्रवाह में बहे तीन लोगो में दो लोगों का शव बरामद कर लिया गया है।बहदा गांव के मुंडा रोया सिद्धू के पिता बासेन सिद्धू और माता प्यारी सिद्धू का शव बरामद कर लिया गया। सोमवार को छोटानागरा पुलिस ने अग्रेतर कार्रवाई के तहत पोस्टमार्टम के लिए शव भेज दिया है।वहीं घटना की सूचना मिलने पर मनोहरपुर बीडीओ शक्ति कुंज,मनोहरपुर सीओ प्रदीप कुमार,प्रखंड प्रमुख गुरुवारी देवगम समेत कई लोग बहदा गांव पहुंचे और घटना का हाल जाना।पुलिस ने घटना को लेकर प्रत्यक्ष दर्शियों से बताया की की कि बहदा गांव से लौटने के क्रम में घटना हुई। बताया जा रहा है की बहदा गांव में एक व्यक्ति की मौत हो गई थी। जिसमे देखने लोग गांव प...