चक्रधरपुर, सितम्बर 3 -- Chakradharpur News: बंदगांव। बंदगांव प्रखंड अंतर्गत टेबो पंचायत के पराया गांव में एनएच-75 मुख्य मार्ग से पिंगू जाने वाले रास्ते पर बनी पुलिया बरसात के दौरान बह गई। पुलिया के बह जाने से दर्जनों गांवों के ग्रामीणों को आवागमन में भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। चारपहिया वाहनों के आवागमन में भी काफी दिक्कत हो रही है। समस्या को लेकर टेबो पंचायत की मुखिया शीलवंती ओड़िया एवं झामुमो नेता मांगरा ओड़िया ने चक्रधरपुर विधायक सुखराम उरांव एवं सांसद जोबा मांझी से अविलंब पहल करने की मांग की है। उन्होंने एनएच-75 मुख्य मार्ग से पिंगू तक करीब 4 किलोमीटर सड़क का निर्माण कराने के साथ-साथ पराया में बह चुकी पुलिया का पुनर्निर्माण कराने की मांग की है। मुखिया शीलवंती ओड़िया ने कहा कि बरसात में पुलिया बह जाने के कारण ग्रामीणों के सामने आ...