चक्रधरपुर, सितम्बर 13 -- Chakradharpur News: चक्रधरपुर, संवाददाता आगामी दुर्गा पूजा को लेकर बनमालीपुर में तैयारी शुरू हो गई हैं। श्री श्री दुर्गा पूजा समिति की बैठक में पूजा एवं तीन दिवसीय जनजातीय उत्सव के सफल आयोजन के लिए नई समिति का गठन किया गया। नगर परिषद अध्यक्ष सन्नी उरांव को अध्यक्ष तथा मदन बोदरा को सचिव बनाया गया। वहीं दीनानाथ प्रधान, पीरू हेम्ब्रम, मिथुन गागराई, विनय प्रधान एवं पीटर तियू उपाध्यक्ष, जबकि टिंकू प्रधान, अमर बोदरा, कलिया प्रमाणिक, महेंद्र पूर्ति एवं प्रदीप महतो सह सचिव बनाए गए। लालू दास कोषाध्यक्ष की जिम्मेदारी संभालेंगे। विधायक सुखराम उरांव मुख्य संरक्षक तथा सरस्वती उरांव संरक्षक होंगी। सलाहकार एवं कार्य समिति में 52 सदस्यों को शामिल किया गया है। यह भी पढ़ें- पोड़ाहाट स्टेडियम में श्रीमद्भागवत कथा 18 नवंबर सेउत्सव की...