Chakradharpur News: बड़ाबांबो रेलवे स्टेशन के पटरी संख्या 300/25 के पास अज्ञात युवक का शव बरामद
चक्रधरपुर, अक्टूबर 26 -- Chakradharpur News: चक्रधरपुर । चक्रधरपुर रेल मंडल के बड़ाबाम्बो रेलवे स्टेशन के पास राजखरसावां जीआरपी ने 35 वर्षीय अज्ञात युवक का शव बरामद किया है। पुलिस को रेल कर्मियों के द्वारा सुबह राज खरसावां से बड़ाबांबो पहुंचने के पहले किलोमीटर संख्या 300/25 के पास अज्ञात व्यक्ति युवक का शव बरामद किया गया है। पुलिस ने शव को पोस्ट मार्टम के लिए चक्रधरपुर अनुमंडल अस्पताल भेज दिया है। बताया जाता है युवक किसी ट्रेन से गिर गया है और रात को उठ बैठ नहीं पाने के कारण देर रात को उसकी मौत हो गई है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.