Chakradharpur News: बड़बिल-पुरी इंटरसिटी एक्सप्रेस में पथराव
चक्रधरपुर, सितम्बर 29 -- Chakradharpur News: चक्रधरपुर। चक्रधरपुर रेल मंडल के डांगुवापोसी और जामदा के बीच आज बड़बिल-पुरी एक्सप्रेस में पत्थरबाजी की गई जिसके कारण ट्रेन का सी-1 कोच का बर्थ नंबर 20 की खिड़की का कांच टूट गया। बताया जाता है कि ट्रेन नंबर 18415 बड़बिल-पुरी इंटरसिटी सिटी एक्सप्रेस बड़बिल से पुरी के लिए रवाना होने के बाद लगभग सुबह साढ़े नौ बजे जामदा- डांगुवापोसी के बीच ट्रेन में पत्थरबाजी हुई जिसके कारण खिड़की का कांच टूट गया है। पथराव की घटना से किसी के घायल होने की खबर नहीं है। हालांकि डांगुवापोसी आरपीएफ पोस्ट के प्रभारी के द्वारा इस बात से इंकार किया गया है। यह भी पढ़ें- बडबिल पुरी इंटरसिटी एक्सप्रेस में पत्थराव, सी 1 कोच का बर्थ नंबर 20 का शीशा टूटा
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.