Chakradharpur News: बच्चों के बीच खेल सामग्री का वितरण
चक्रधरपुर, सितम्बर 20 -- Chakradharpur News: चक्रधरपुर। चक्रधरपुर के वार्ड संख्या-16 स्थित प्राथमिक विद्यालय रेलवे कॉलोनी हरिजन बस्ती में शिक्षा जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य छात्र-छात्राओं में शिक्षा के प्रति रुचि बढ़ाना तथा उनके सर्वांगीण विकास के लिए उन्हें प्रेरित करना था। इस दौरान बच्चों के साथ शिक्षा के महत्व, नियमित अध्ययन, अनुशासन और उज्ज्वल भविष्य के निर्माण जैसे विषयों पर विस्तार से चर्चा की गई। कार्यक्रम के दौरान दक्षिण पूर्व रेलवे के सीनियर सेक्शन इंजीनियर (एसएसई/एसटीएम) अभिषेक पांडेय के सहयोग से छात्र-छात्राओं के बीच बैट, बॉल, बैडमिंटन रैकेट एवं कॉर्क का वितरण किया गया। मौके पर तरुण पांडा, श्याम मुखी, नीलकंठ महतो एवं आशीष कुमार विश्वकर्मा सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.