Chakradharpur News: बकरी चराने जंगल गई महिला हुई सर्पदंश की शिकार
चक्रधरपुर, अगस्त 13 -- Chakradharpur News: मनोहरपुर। मनोहरपुर के गोपीपुर गांव में बकरी चराने जंगल गई महिला सर्पदंश की शिकार हो गई। महिला को इलाज के लिए मनोहरपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है जहां उसका इलाज चल रहा है। जानकारी के मुताबिक गोपीपुर गांव निवासी अनिता महतो (32) बुधवार सुबह बकरी चराने के लिए जंगल गई थी, जहां उसके दाएं पैर में जहरीला सांप ने दो बार डस लिया। उसने तुरंत इसकी सूचना परिजनों को दी। आनन-फानन में परिजनों ने उसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है। यह भी पढ़ें- Godda News: सर्पदंश : एंबुलेंस नहीं आने से अस्पताल पहुंचने में देरी, हुई मौत
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.