Chakradharpur News: बंदगांव में तीन कच्चे मकान ढहे, मुखिया ने लिया जायजा
चक्रधरपुर, सितम्बर 25 -- Chakradharpur News: बंदगांव। लगातार हो रही बारिश के कारण बंदगांव प्रखंड अंतर्गत भालूपानी पंचायत के विभिन्न गांवों में कच्चे मकानों के गिरने का सिलसिला जारी है। बारिश के कारण रंगरिंग गांव निवासी रुद्रो प्रधान और बबीता देवी तथा भालूपानी गांव निवासी लखन लुगुन का कच्चा मकान ढह गया। मकान गिरने से प्रभावित परिवारों के समक्ष रहने की समस्या उत्पन्न हो गई है। घटना की सूचना मिलने के बाद भालूपानी पंचायत की मुखिया सावित्री मेलगांडी घटनास्थल पर पहुंचीं और प्रभावित मकानों का जायजा लिया। उन्होंने पीड़ित परिवारों से जानकारी ली तथा नुकसान का आकलन किया। मुखिया सावित्री मेलगांडी ने कहा कि लगातार बारिश के कारण कच्चे मकानों के गिरने की घटनाएं सामने आ रही हैं। यह भी पढ़ें- Bhagalpur News: बांका : घर गिरने से हेमात्री देवी की मौत, परिवार...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.