चक्रधरपुर, अगस्त 28 -- Chakradharpur News: बंदगांव। बंदगांव थाना में पवन कुमार चौधरी ने गुरुवार को नए थाना प्रभारी के रूप में पदभार ग्रहण किया। उनके पदभार ग्रहण करने की सूचना मिलते ही स्थानीय लोगों एवं जनप्रतिनिधियों ने उन्हें बधाई दी। एसपी अमित रेणु ने पवन कुमार चौधरी को बंदगांव थाना प्रभारी के रूप में नियुक्त किया। नए थाना प्रभारी के पदभार ग्रहण करने पर झामुमो के वरिष्ठ नेता सह समाजसेवी विवेक सिंह विक्की ने थाना पहुंचकर उन्हें गुलदस्ता भेंट किया और नई जिम्मेदारी के लिए बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। मौके पर बंदगांव थाना प्रभारी पवन कुमार चौधरी ने कहा बंदगांव क्षेत्र में कानून-व्यवस्था बनाए रखना मेरी पहली प्राथमिकता होगी। आम जनता की समस्याओं को गंभीरता से सुना जाएगा और पुलिस हर जरूरतमंद को न्याय दिलाने के लिए तत्पर रहेगी। अपराध एवं असामाजिक गत...