चक्रधरपुर, जुलाई 19 -- Chakradharpur News: चक्रधरपुर। चक्रधरपुर रेल मंडल के बंडामुंडा रेलवे इंस्टीट्यूट बुकिंग का नया शुल्क लिस्ट जारी किया गया है। रेलवे इंस्टीट्यूट में किसी प्रकार की शादी समारोह या सामाजिक कार्यों के लिए बुकिंग करने पर इंस्टीट्यूट के सदस्यों को 3900 रुपये वहन करने होंगे। वहीं रेलवे कर्मचारी या सेवानिवृत्त कर्मियों के लिए 5600 रुपये तथा नन रेलवे या निजी संस्थानों के लिए 7100 रुपये तया किया गया है। गैर रेलवेकर्मी या निजी संस्थानों को इंस्टीट्यूट में कार्यक्रम समाप्त होने के बाद 1500 रुपये रिफंड का प्रावधान किया गया है। बंडामुंडा डीजल कॉलोनी स्थित रेलवे इंस्टीट्यूट का बुकिंग चार्ज 2300 रुपए हैं। इसमें कार्यक्रम समाप्त होने के बाद 500 रुपया रिफंड होगा। यह भी पढ़ें- Chakradharpur News: बंडामुंडा रेलवे इंस्टीट्यूट का नया बुकि...