Chakradharpur News: बंडामुंडा यार्ड में हाथी ने महिला रेलकर्मी को कुचला, मौत
चक्रधरपुर, नवम्बर 18 -- Chakradharpur News: चक्रधरपुर। चक्रधरपुर रेल मंडल के बंडामुंडा रेलवे यार्ड में बुधवार सुबह हाथी के हमले में एक महिला रेलकर्मी की दर्दनाक मौत हो गई। मृतका की पहचान मरियम लड़का के रूप में बताई जा रही है। उनकी उम्र करीब 56 वर्ष थी।जानकारी के अनुसार, मरियम लड़का बुधवार सुबह करीब चार बजे घर से ड्यूटी जाने के लिए बंडामुंडा रेलवे स्टेशन जा रही थीं। इसी दौरान रेलवे यार्ड में हाथी से उनका सामना हो गया। हाथी ने उन्हें कुचल दिया, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई।घटना की सूचना मिलने के बाद वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और मामले की जानकारी जुटाने में लगी है। बंडामुंडा रेलवे यार्ड में हाथी के हमले से महिला रेलकर्मी की मौत की घटना के बाद क्षेत्र में दहशत का माहौल है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.