चक्रधरपुर, अक्टूबर 18 -- हाथियों के झुंड से रेल परिचालन प्रभावित Chakradharpur News: चक्रधरपुर।चक्रधरपुर रेल मंडल के बंडामुंडा रेलवे यार्ड के पास रेल पटरी पर 24 हाथियों का झुंड रविवार तड़के सुबह पहुंच गया। जिस कारण सुबह में करीब दो घंटे तक अप लाईन पर ट्रेनों का परिचालन ठप रहा। वहीं कई ट्रेनों को जहां तहां रोका गया। बाद में हाथियों का झुंड डी केबिन के पास जंगल में चले जाने के कारण दिन भर 30 की स्पीड से ट्रेनों का परिचालन किया गया। वहीं रात्रि में हाथियों के झुंड में खदेड़ने की तैयारी की जा रही है। जानकारी के मुताबिक रविवार तड़े सुबह करीब 5.50 बजे अप लाईन पर हाथियों का झुंड पहुंच गया, हाथियों का झुंड देखते ही वन विभाग ने रेलवे को इसकी सूचना दी और सूचना मिलते ही ट्रेनों का परिचालन ठप कर दिया गया। जिस कारण एलेप्पी धनबाद को राउरकेला, भुवनेश्वर धन...