चक्रधरपुर, अक्टूबर 1 -- Chakradharpur News: चक्रधरपुर।चक्रधरपुर नगर परिषद क्षेत्र के वार्ड संख्या 19 बंगलाटांड में गुरुवार को पीसीसी पथ निर्माण कार्य का शिलान्यास किया गया। नगर परिषद अध्यक्ष सन्नी उरांव एवं वार्ड पार्षद जहां आरा ने विधिवत नारियल फोड़कर निर्माण कार्य का शुभारंभ किया। सड़क का निर्माण मास्टर अनीन के घर से छोटन के घर होते हुए नरेश पोद्दार के घर तक कराया जाएगा।

निर्माण कार्य का उद्धाटन मौके पर नगर परिषद अध्यक्ष सन्नी उरांव ने कहा कि नगर परिषद क्षेत्र के सभी वार्डों में जरूरत के अनुसार सड़क, नाली समेत अन्य बुनियादी सुविधाओं का विकास कराया जा रहा है। बंगलाटांड में पीसीसी पथ का निर्माण होने से स्थानीय लोगों को आवागमन में सहूलियत होगी। उन्होंने कहा कि निर्माण कार्य गुणवत्तापूर्ण तरीके से निर्धारित समय में पूरा कराने का प्रयास किय...