चक्रधरपुर, अक्टूबर 2 -- Chakradharpur News: चक्रधरपुर। चक्रधरपुर नगर परिषद क्षेत्र के वार्ड संख्या-19 बंगलाटांड़ में गुरुवार को पीसीसी पथ निर्माण कार्य का शिलान्यास नगर परिषद अध्यक्ष सन्नी उरांव एवं वार्ड पार्षद जहां आरा ने किया। सड़क का निर्माण मास्टर अनीन के घर से छोटन के घर होते हुए नरेश पोद्दार के घर तक कराया जाएगा। मौके पर नगर परिषद अध्यक्ष सन्नी उरांव ने कहा कि पीसीसी पथ बन जाने से विशेषकर बारिश के दिनों में लोगों को होने वाली परेशानी से राहत मिलेगी। उन्होंने स्थानीय लोगों से निर्माण कार्य में सहयोग करने की अपील की। मौके पर दानीस जेब, काजू खान, नौशाद आलम, तौसीफ आलम, सोनू उर्फ फतेह अली खान, मोहम्मद हैदर अली खान, शेख हसन, अमजद खान, मोहम्मद सोहेल, मोहम्मद फरदीन हुसैन, जाकिर अंसारी समेत अन्य लोग मौजूद थे। यह भी पढ़ें- Chakradharpur News...