चक्रधरपुर, अक्टूबर 4 -- Chakradharpur News: सोनुवा, संवाददाता। सोनुवा के पोड़ाहाट गांव में जय ग्राम युवा संघ के तत्वावधान में आयोजित एक दिवसीय कुड़मी समाज फुटबॉल खेल प्रतियोगिता का आज हर्षोल्लास के साथ समापन हुआ। इस पारंपरिक एवं खेलोत्सव कार्यक्रम में क्षेत्र की कुल 16 टीमों ने पूरी जोश के साथ हिस्सा लिया और पांच रोमांचक राउंड्स के मुकाबले खेले गए। फाइनल मुकाबला कुड़मी समाज धातकीडीह चक्रधरपुर और कुड़मी समाज धानापाली मनोहरपुर की टीमों के बीच खेला गया। धातकीडीह की टीम ने 1-0 से शानदार जीत दर्ज कर विजेता का खिताब जीता। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में युवा आंदोलनकारी अमित महतो ने विजेता टीम कुड़मी समाज धातकीडीह को प्रथम पुरस्कार देकर सम्मानित किया। यह भी पढ़ें- Chakradharpur News: कुड़मी समाज फुटबॉल प्रतियोगिता का हर्षोल्लास के साथ समापन वहीं...