Chakradharpur News: फुटबॉल खिलाड़ियों के बीच समाजसेवी संजय बोदरा ने किया जर्सी का वितरण
चक्रधरपुर, नवम्बर 30 -- Chakradharpur News: समाजसेवी संजय बोदरा ने रविवार को हुडांगदा पंचायत के भारंडिया गांव में फुटबॉल खिलाड़ियों के बीच जर्सी का वितरण किया। उन्होंने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए खेल के महत्व पर प्रकाश डाला तथा युवाओं को खेल के प्रति आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि खेल हमारे जीवन का महत्वपूर्ण हिस्सा है। खेल से न केवल शारीरिक स्वास्थ्य बेहतर होता है बल्कि मानसिक विकास, अनुशासन, आपसी सहयोग और टीम भावना भी मजबूत होती है। जर्सी वितरण से खिलाड़ियों में खुशी देखने को मिला। यह भी पढ़ें- Kodarma News: फाइनल में पोकडंडा ने बाराडीह को 1-0 से हराकर जीता खिताब
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.