Chakradharpur News: फुटबॉल : पुसालोटा ने खुशी एफसी को 5-0 से हराया
चक्रधरपुर, नवम्बर 26 -- Chakradharpur News: चक्रधरपुर। चक्रधरपुर प्रखंड के सुरबुड़ा पंचायत के ग्राम जयपुर में यंग इंडिया जयपुर के तत्वावधान में आयोजित चार दिवसीय फुटबॉल प्रतियोगिता का रोमांच जारी है। प्रतियोगिता के दूसरे दिन खेले गए मुकाबले में पुसालोटा की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए खुशी एफसी को 5-0 के बड़े अंतर से पराजित कर दूसरे दौर में प्रवेश किया। मैच के दौरान खिलाड़ियों ने बेहतरीन तालमेल और आक्रामक खेल का प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता के दूसरे दिन चक्रधरपुर नगर परिषद अध्यक्ष सह झामुमो प्रखंड अध्यक्ष सन्नी उरांव मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। उनके साथ विधायक प्रतिनिधि पीरू हेम्ब्रम भी मौजूद रहे। दोनों अतिथियों ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर उनका उत्साहवर्धन किया। यह भी पढ़ें- Chakradharpur News: यंग इंडिया जयपुर फुटबॉल टूर्नामेंट ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.