Chakradharpur News: फुटबॉल : पुंडीदीरी की टीम ने जीता उद्घाटन मैच
चक्रधरपुर, सितम्बर 6 -- Chakradharpur News: चक्रधरपुर। चक्रधरपुर प्रखंड के रोलाडीह-मागुंरदा में शनिवार से तीन दिवसीय महासंग्राम फुटबॉल प्रतियोगिता का शुभारंभ हुआ। प्रतियोगिता में कुल 48 टीमें हिस्सा ले रही हैं। प्रतियोगिता का उद्घाटन मैच पुंडीदीरी फुटबॉल क्लब और सरना सुपर किंग क्लब के बीच खेला गया। निर्धारित समय तक दोनों टीमें बराबरी पर रहीं। इसके बाद पेनाल्टी शूटआउट का सहारा लिया गया, जिसमें पुंडीदीरी फुटबॉल क्लब ने पांच गोल दागकर जीत हासिल की और उद्घाटन मैच का विजेता बना। इससे पूर्व प्रतियोगिता का उद्घाटन मुख्य अतिथि टोकलो थाना प्रभारी अंकित कुमार तथा विशिष्ट अतिथि हातनातोड़ांग पंचायत की मुखिया बेलमती बांकिरा, पूर्व शिक्षक सादो बांकिरा, ग्रामीण मुंडा पांडेराम सामड, मुंडा वीरसिंह हांसदा और समाजसेवी पंडित महतो ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.