Chakradharpur News: फुटबॉल: मंगल सिंह डाकू की टीम बनी विजेता
चक्रधरपुर, अक्टूबर 11 -- Chakradharpur News: चक्रधरपुर। कुलीतोड़ांग पंचायत के तुईया टावर मैदान में आयोजित दो दिवसीय फुटबॉल प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला शनिवार को खेला गया। फाइनल मैच मंगल सिंह डाकू और रेड बॉल्ड खरसावां की टीम के बीच हुआ। मुकाबले में मंगल सिंह डाकू की टीम ने एक गोल से जीत दर्ज कर प्रतियोगिता का खिताब अपने नाम किया, जबकि रेड बॉल्ड खरसावां की टीम उपविजेता बनी। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा नेता डॉ. विजय सिंह गागराई उपस्थित रहे। वहीं विशिष्ट अतिथि के रूप में मुखिया माझीराज जोंको शामिल हुए। वहीं विजेता व उपविजेता टीम को अतिथियों ने पुरस्कृत किया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.