चक्रधरपुर, अगस्त 1 -- Chakradharpur News: बरसात के दिनों में चक्रधरपुर के रिहायशी इलाकों में जलजमाव और सड़कों पर गंदे पानी का बहना आम समस्या बन गई है। नालियों और तालाबों के जाम होने के कारण आम जनमानस को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। इस जलजमाव और नालियों के अवरुद्ध होने का सबसे बड़ा कारण प्लास्टिक कचरा है।

प्लास्टिक का खतरा चूंकि प्लास्टिक आसानी से नष्ट (डीकंपोज) नहीं होता, इसलिए नालियों और जलस्रोतों की सफाई के दौरान सबसे अधिक मात्रा में प्लास्टिक ही बाहर निकलता है, जो पानी के बहाव को पूरी तरह रोक देता है। वर्तमान में पूरी दुनिया पर्यावरण प्रदूषण और ग्लोबल वार्मिंग जैसी गंभीर चुनौतियों से जूझ रही है, जिसमें प्लास्टिक प्रदूषण सबसे बड़ा कारक है।

इतिहास और समस्याएँ इतिहास पर नजर डालें तो शुरुआती दौर में प्लास्टिक का आविष्कार प्राकृतिक...