Chakradharpur News: प्लस टू हाई स्कूल गोइलकेरा में बाल संसद का गठन
चक्रधरपुर, जुलाई 22 -- Chakradharpur News: गोइलकेरा स्थित प्लस टू उच्च विद्यालय में लोकतांत्रिक प्रक्रिया के तहत बाल संसद चुनाव किया गया। चुनाव में विद्यालय के विभिन्न मंत्री पदों के लिए छात्र-छात्राओं ने उम्मीदवार के रूप में भाग लिया। मतदान बैलेट पेपर के माध्यम से कराया गया, जिसमें विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक अपने मताधिकार का प्रयोग किया। मतदान के बाद मो. साद बाल संसद का प्रधानमंत्री चुना गया जबकि स्नेहा नायक उपप्रधानमंत्री निर्वाचित हुईं। चुनाव परिणाम घोषित होने के बाद विद्यालय में शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन किया गया। इस दौरान नवनिर्वाचित प्रधानमंत्री, उप-प्रधानमंत्री एवं अन्य मंत्रियों को विद्यालय परिवार की ओर से पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई गई। यह भी पढ़ें- अतरी के पुनित उच्च विद्यालय में हुआ बालसंसद का गठन विद्यालय में बाल संसद का उ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.