चक्रधरपुर, अक्टूबर 26 -- Chakradharpur News: बंदगांव,संवाददाता बंदगांव प्रखंड के ओटार गांव के लिए आज का दिन ऐतिहासिक और गौरवपूर्ण रहा। गांव के शिक्षाविद एवं प्रोफेसर डॉ. सचिंद्र महतो ने मां पाउड़ी थान (जाहिरा स्थल) तक आने-जाने की सुविधा के लिए अपनी निजी जमीन पर जेसीबी की मदद से सड़क मार्ग का निर्माण करवाकर उसे गांव को समर्पित किया। उनके इस सराहनीय कार्य से ग्रामीणों में खुशी और उत्साह का माहौल है। डॉ. सचिंद्र महतो की इस पहल को गांव के विकास, सामाजिक समर्पण और अपनी माटी के प्रति प्रेम का उत्कृष्ट उदाहरण माना जा रहा है। ग्रामीणों ने उनके प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि अपनी निजी जमीन का उपयोग जनहित में कर उन्होंने गांव के विकास की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाया है। मां पाउड़ी थान (जाहिरा स्थल) तक आवागमन का मार्ग उपलब्ध कराने की उनकी पहल नि...