Chakradharpur News: प्रोजेक्ट जागृति के तहत कराईकेला में रक्तदान शिविर, 31 यूनिट रक्त संग्रह
चक्रधरपुर, सितम्बर 12 -- Chakradharpur News: जिला प्रशासन, पश्चिमी सिंहभूम की पहल प्रोजेक्ट जागृति-बेहतर स्वास्थ्य की ओर एक कदम के तहत शुक्रवार को कराईकेला पंचायत भवन में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में लोगों एवं प्रशासनिक-कर्मचारियों ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए कुल 31 यूनिट रक्तदान किया। शिविर का उद्घाटन पश्चिमी सिंहभूम के उप विकास आयुक्त (डीडीसी) उत्कर्ष कुमार, बीडीओ भीषम कुमार, चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. सुनील बड़ाईक एवं विधायक प्रतिनिधि मिथुन गागराई ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया। डीडीसी उत्कर्ष कुमार ने कहा कि रक्तदान मानवता की सबसे बड़ी सेवा में से एक है। प्रोजेक्ट जागृति के माध्यम से जिले में स्वैच्छिक रक्तदान को बढ़ावा देकर जरूरतमंद मरीजों के लिए रक्त की उपलब्धता सुनिश्चित करने का प्रयास किया जा रहा है। यह भी पढ़ें- ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.