Chakradharpur News: प्रोजेक्ट जागृति के तहत अनुमंडल अस्पताल में लगा रक्तदान शिविर
चक्रधरपुर, अक्टूबर 24 -- Chakradharpur News: चक्रधरपुर। प्रोजेक्ट जागृति के तहत जिला प्रशासन की ओर से शनिवार को चक्रधरपुर अनुमंडल अस्पताल परिसर में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का उद्देश्य जरूरतमंद मरीजों के लिए रक्त की उपलब्धता सुनिश्चित करना और लोगों को रक्तदान के प्रति जागरूक करना है।इस मौके पर प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. जेके मुंडू ने सभी रक्तताओं को प्रमाण पत्र और उपहार देकर सम्मानित किया। मौके पर बड़ा बाबू पवन कुमार, लैब टेक्नीशियन जगन्नाथ प्रसाद महतो, रंजना कुमारी समेत अस्पताल के अन्य स्वास्थ्यकर्मी मौजूद थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.