Chakradharpur News: प्रेम से हर कार्य संभव, हिंसा से नहीं : हिमांशु महाराज
चक्रधरपुर, सितम्बर 20 -- Chakradharpur News: चक्रधरपुर, संवाददाता। चक्रधरपुर के थाना रोड स्थित गायत्री कुंज में समस्त भगेरिया परिवार की ओर से आयोजित सात दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा का शनिवार को विधिवत एवं भक्तिमय वातावरण में समापन हुआ। कथा के अंतिम दिन कथा व्यास आचार्य हिमांशु जी महाराज ने भगवान श्रीकृष्ण की विभिन्न लीलाओं, वात्सल्य प्रेम और असीम कृपा का वर्णन करते हुए श्रद्धालुओं को भक्ति, सदाचार और प्रेम का संदेश दिया। कथा व्यास ने अंतिम दिन श्रीकृष्ण की रासलीला, मथुरा गमन, कंस वध, कुब्जा उद्धार, रुक्मिणी विवाह, शिशुपाल वध तथा सुदामा चरित्र का अत्यंत भावपूर्ण वर्णन किया। विशेष रूप से भगवान श्रीकृष्ण और सुदामा की निस्वार्थ मित्रता का प्रसंग सुनकर पांडाल में उपस्थित श्रद्धालु भाव-विभोर हो उठे। इस दौरान भजनों की मधुर प्रस्तुति पर पूरा परिसर गू...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.