Chakradharpur News: प्राकृतिक खेती से महिला किसान ने एक एकड़ में कमाए 53 हजार रुपये
चक्रधरपुर, अक्टूबर 11 -- Chakradharpur News: चक्रधरपुर। पश्चिमी सिंहभूम जिले के चक्रधरपुर प्रखंड के बिंडासोर्जोम गांव की महिला किसान बलेमा सामड ने प्राकृतिक खेती अपनाकर सफलता की नई कहानी लिखी है। उन्होंने एक एकड़ जमीन पर प्राकृतिक खेती कर 53 हजार रुपये का शुद्ध लाभ अर्जित किया है। खेती में उनकी कुल लागत 12 हजार रुपये आई, जबकि 65 हजार रुपये की सकल आय हुई। राष्ट्रीय प्राकृतिक खेती मिशन के तहत प्रशिक्षण और तकनीकी मार्गदर्शन मिलने के बाद उन्होंने रासायनिक खाद व कीटनाशकों का इस्तेमाल छोड़ स्थानीय संसाधनों से खेती शुरू की। उनकी सफलता क्षेत्र के छोटे और सीमांत किसानों के लिए प्रेरणास्रोत बन रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.