Chakradharpur News: प्रथम सेरसा लीग फुटबॉल टूर्नामेंट-2026 आज से
चक्रधरपुर, जुलाई 2 -- Chakradharpur News: चक्रधरपुर। दक्षिण पूर्व रेलवे स्पोर्ट्स एसोसिएशन (सेरसा) चक्रधरपुर के तत्वावधान में प्रथम सेरसा फुटबॉल लीग-2026 का शुभारंभ 3 जुलाई से होगा। सेरसा इकबाल सिंह संधू स्टेडियम में दोपहर 3 बजे आयोजित उद्घाटन समारोह में चक्रधरपुर के डीआरएम एवं सेरसा अध्यक्ष तरुण हुरिया, सांसद जोबा माझी, विधायक सुखराम उरांव, जगत माझी, दशरथ गागराई तथा नगर अध्यक्ष सन्नी उरांव संयुक्त रूप से प्रतियोगिता का उद्घाटन करेंगे। 3 से 26 जुलाई तक चलने वाली लीग में कुल 13 टीमें भाग लेंगी, जिन्हें दो पूलों में विभाजित किया गया है। उद्घाटन मुकाबला सेरसा सीकेपी और लट्टू उरांव फुटबॉल क्लब के बीच खेला जाएगा। सेरसा अध्यक्ष तरुण हुरिया ने खेल प्रेमियों से बड़ी संख्या में पहुंचकर खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करने की अपील की। यह भी पढ़ें- Saraik...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.