चक्रधरपुर, सितम्बर 29 -- Chakradharpur News: मनोहरपुर, संवाददाता। मनोहरपुर में आयोजित 14 दिवसीय गणेशोत्सव सह गणेश मेला धूमधाम एवं शांतिपूर्ण ढंग से संपन हुआ। सोमवार को देर रात गणेश प्रतिमा का भव्य व ऐतिहासिक विसर्जन कोयना नदी में किया गया। विसर्जन के पूर्व गणेश जी की प्रतिमा की आकर्षक झांकी गाजे-बाजे और आतिशबाजी के बीच निकाली गई। इस दौरान कमेटी के सदस्यों ने एक दूसरे को लाल गुलाल लगाया साथ ही एक दूसरे को गणेशोत्सव की बधाई व शुभकामनाएं दी। वहीं शोभायात्रा व जुलूस में शामिल होकर गणेश भक्तों ने जमकर नृत्य का आनंद उठाया। वहीं झांकी शहर के विभिन्न मार्गों से भ्रमण करने के बाद गणेश प्रतिमा का विसर्जन देर रात कोयना नदी में विसर्जित किया गया। प्रतिमा विसर्जन के दौरान गणेश भक्तों ने जयघोष करते हुए गणपति बप्पा मोरया, अगले वर्ष तू जल्दी आना। इसके सा...