Chakradharpur News: पोड़ाहाट अनुमंडल में हर्षोल्लास से मना रक्षाबंधन
चक्रधरपुर, अगस्त 29 -- Chakradharpur News: चक्रधरपुर, संवाददाता पोड़ाहाट अनुमंडल के चक्रधरपुर, सोनुवा, गोइलकेरा, मनोहरपुर, आनंदपुर और बंदगांव प्रखंडों में रक्षाबंधन का पावन पर्व शुक्रवार को उत्साह, भाईचारे और हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। सुबह से ही घरों में पर्व को लेकर उत्साह का माहौल रहा। बहनों ने भाइयों की कलाई पर राखी बांधकर उनकी लंबी उम्र, अच्छे स्वास्थ्य और सुख-समृद्धि की कामना की। वहीं भाइयों ने भी बहनों की रक्षा का संकल्प लेते हुए उन्हें उपहार भेंट किए। रक्षाबंधन को लेकर चक्रधरपुर शहर के बाजारों में पिछले कई दिनों से चहल-पहल बनी हुई थी। मुख्य बाजार, भगत सिंह चौक, पवन चौक और बाटा रोड क्षेत्र में राखी, मिठाई और पूजा सामग्री की दुकानों पर लोगों की भीड़ देखी गई। यह भी पढ़ें- Chakradharpur News: पोड़ाहाट अनुमंडल में हर्षोल्लास से मना रक्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.