चक्रधरपुर, जुलाई 18 -- Chakradharpur News: चक्रधरपुर। चक्रधरपुर पुरानी बस्ती, मनोहरपुर, कराईकेला में जगन्नाथ रथयात्रा महोत्सव के दूसरे दिन शुक्रवार को भगवान जगन्नाथ, बड़े भाई बलभद्र और बहन सुभद्रा गाजे-बाजे, भजन-कीर्तन और जयघोष के बीच मौसीबाड़ी स्थित गुंडिचा मंदिर पहुंचे। यहां श्रद्धालुओं ने प्रभु का भव्य स्वागत किया और विधि-विधान से पूजा-अर्चना की। पहले दिन भगवान का रथ बड़दांडो मार्ग पर भाजपा के वरिष्ठ नेता अशोक सारंगी के आवास के समीप रात्रि विश्राम के लिए रोका गया था। शुक्रवार शाम पुन: रथयात्रा निकाली गई और भगवान जगन्नाथ, बलभद्र एवं सुभद्रा को मौसीबाड़ी स्थित गुंडिचा मंदिर ले जाया गया। रथयात्रा के दौरान पूरे शहर में भक्तिमय माहौल रहा। यह भी पढ़ें- Chakradharpur News: चक्रधरपुर में दूसरे दिन गाजे-बाजे के साथ मौसीबाड़ी पहुंचे प्रभु जगन्नाथ श्र...