चक्रधरपुर, अगस्त 6 -- Chakradharpur News: चक्रधरपुर। आगामी जन्माष्टमी पूजा से पूर्व चक्रधरपुर रेल क्षेत्र स्थित पोर्टरखोली की जर्जर सड़क की मरम्मत कराने को लेकर भारतीय जनता पार्टी के पूर्व जिला उपाध्यक्ष पवन शंकर पांडेय ने चक्रधरपुर रेल मंडल के मंडल रेल प्रबंधक को एक मांगपत्र सौंपा है। पवन शंकर पांडेय ने बताया कि पोर्टरखोली में हर साल जन्माष्टमी पर विशाल मेले का आयोजन होता है, जिसमें क्षेत्र के हजारों श्रद्धालु भगवान के दर्शन और मेले का आनंद लेने आते हैं। उन्होंने बताया कि वर्तमान में पोर्टरखोली जाने वाले मुख्य मार्ग की स्थिति अत्यंत दयनीय बनी हुई है। यदि समय रहते इस पथ की मरम्मत नहीं की गई, तो आने वाले श्रद्धालुओं को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ेगा। यह भी पढ़ें- Pakur News: प्रखंड मुख्यालय के मस्जिद रोड की स्थिति जर्जर

हिंदी हिन्दुस्...