चक्रधरपुर, अक्टूबर 23 -- Chakradharpur News: चक्रधरपुर, संवाददाता पश्चिमी सिंहभूम जिले के चक्रधरपुर थाना क्षेत्र के पोटका संथाल बस्ती स्थित तालाब में डूबने से एक अधेड़ व्यक्ति की मौत हो गई। मृतक की पहचान ओडिशा के सुंदरगढ़ जिले के बंडामुंडा थाना अंतर्गत तिलकानगर निवासी 42 वर्षीय गंगुली के रूप में हुई है। मृतक के पिता का नाम फिलहाल पता नहीं चल पाया है। जानकारी के अनुसार गुरुवार सुबह पोटका संथाल बस्ती के ग्रामीणों ने तालाब में एक व्यक्ति का शव तैरता हुआ देखा। इसकी खबर फैलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण तालाब के पास जुट गए। ग्रामीणों ने तालाब के किनारे पैंट और शर्ट भी रखे हुए देखे। आशंका जताई गई कि ये कपड़े मृतक के हो सकते हैं। इधर पुलिस मृतक के परिजनों से संपर्क में जुटी हुई हैं। लोगों का कहना हैं कि यह व्यक्ति तिलकानगर से चक्रधरपुर कैसे आया पुलिस...