चक्रधरपुर, सितम्बर 16 -- Chakradharpur News: चक्रधरपुर। चक्रधरपुर महिला थाना पुलिस ने पॉक्सो एक्ट से जुड़े एक मामले में कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। गिरफ्तार आरोपियों में प्राथमिकी अभियुक्त पिकुल प्रधान तथा अप्राथमिकी अभियुक्त जातिन प्रधान शामिल हैं। दोनों चक्रधरपुर थाना क्षेत्र के जोड़ो गांव के रहने वाले हैं। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, चक्रधरपुर महिला थाना में दर्ज मामले में कार्रवाई की गई है। यह मामला भारतीय न्याय संहिता की धारा 70(2) तथा पॉक्सो एक्ट की धारा 4/6 के अंतर्गत दर्ज किया गया है। मामले की प्राथमिकी दर्ज होने के बाद पुलिस ने आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए कार्रवाई शुरू की। गिरफ्तार प्राथमिकी अभियुक्त की पहचान पिकुल प्रधान, पिता राजेन प्रधान, ग्राम जोड़ो तथा अप्राथमिकी अभियुक्त ज...