Chakradharpur News: पेसा समिति के गठन पर मानकी-मुंडा संघ ने जताई आपत्ति
चक्रधरपुर, जुलाई 31 -- Chakradharpur News: चक्रधरपुर। मानकी-मुंडा संघ ने प्रखंड स्तरीय पेसा समिति के गठन पर आपत्ति जताते हुए उपायुक्त को मांगपत्र सौंपा है। संघ का कहना है कि अंचल अधिकारी के 22 जुलाई के आदेश से गठित समिति में विल्किंसन रूल्स, 1837 और झारखंड पेसा नियमावली की अनदेखी की गई है। संघ ने आरोप लगाया कि समिति में बाहरी संस्था प्रदान (एनजीओ) को सदस्य बनाया गया है, जबकि पारंपरिक ग्रामों की पहचान, सीमा निर्धारण और ग्राम सभा से जुड़े मामलों में केवल स्थानीय आदिवासी समाज तथा मानकी-मुंडा व्यवस्था की भूमिका होनी चाहिए। बाहरी संस्था को शामिल करना पारंपरिक स्वशासन व्यवस्था में हस्तक्षेप है। मानकी-मुंडा संघ ने यह भी कहा कि समिति का नेतृत्व पारंपरिक व्यवस्था के हाथों में होना चाहिए। यह भी पढ़ें- Chakradharpur News: पेसा समिति के गठन पर मानकी-म...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.