चक्रधरपुर, अक्टूबर 5 -- Chakradharpur News: चक्रधरपुर, संवाददाता चक्रधरपुर प्रखंड के इटोर पंचायत में डायमंड बुलेट क्लब बोड़ादोरों की ओर से आयोजित तीन दिवसीय फुटबॉल प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला रविवार को रोमांचक अंदाज में संपन्न हुआ। फाइनल में मैं हूं अजय एफसी और रफ्तार ब्रदर्स की टीम आमने-सामने हुई। दोनों टीमों के खिलाड़ियों ने शानदार खेल का प्रदर्शन करते हुए दर्शकों को रोमांचित कर दिया। निर्धारित समय तक दोनों टीमें बराबरी पर रहीं। इसके बाद पेनाल्टी शूटआउट कराया गया, लेकिन इसमें भी दोनों टीमें बराबरी पर रहीं। अंत में टॉस के जरिए विजेता का फैसला किया गया, जिसमें रफ्तार ब्रदर्स की टीम ने बाजी मारते हुए प्रतियोगिता का खिताब अपने नाम किया। यह भी पढ़ें- Simdega News: ग्रामीण क्षेत्रों में खेल प्रतिभाओं की कोई कमी नहीं: विधायक वहीं मैं हूं अजय ...