चक्रधरपुर, अगस्त 30 -- Chakradharpur News: चक्रधरपुर। रांसीपता मैदान में आयोजित दो दिवसीय फुटबॉल प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला साबिर ब्रदर्स और अंडर-20 ब्वॉयज के बीच खेला गया। निर्धारित 20 मिनट के रोमांचक मुकाबले में दोनों ही टीमें गोल करने में सफल नहीं हो सकीं। इसके बाद पेनल्टी शूटआउट का सहारा लिया गया जिसमें अंडर-20 ब्वॉयज ने शानदार प्रदर्शन करते हुए जीत दर्ज कर खिताब अपने नाम किया। प्रतियोगिता के समापन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा के वरिष्ठ नेता डॉ. विजय सिंह गागराई उपस्थित रहे। उन्होंने विजेता एवं उपविजेता टीम के खिलाड़ियों को बधाई देते हुए कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में इस तरह की खेल प्रतियोगिताओं के आयोजन से युवाओं को अपनी प्रतिभा दिखाने का बेहतर मंच मिलता है। यह भी पढ़ें- Dumka News: पेनाल्टी शूटआउट में निखिल स्टार मंजलाडीह ...